चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
पाक में पुलिसकर्मियों ने किया छात्रा से गैंगरेप
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:27-03-12 04:07 PM
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पांच पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार की शिकार एक लड़की ने आत्महत्या की कोशिश की है। जिस वक्त लड़की का बलात्कार हुआ, तब वह ट्य़ूशन से घर लौट रही थी।
समाचार पत्र 'डॉन' ने अपनी रपट में बताया कि बीते सप्ताह शेखुपुरा में पांच पुलिसकर्मियों ने एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और पीडिता ने सोमवार को आत्महत्या की कोशिश की। फिलहाल पांचों संदिग्ध फरार हैं। शुक्रवार की शाम जिस वक्त 16 वर्षीय छात्रा को रोका गया, तब पुलिसकर्मी अपनी गश्ती ड्य़ूटी पर थे। लड़की अपने चचेरे भाई के साथ ट्य़ूशन से घर लौट रही थी।
पुलिसकर्मियों ने लड़की के चचेरे भाई को डराया धमकाया और उस पर वहां से चले जाने का दबाव डाला था। बाद में पांचों संदिग्ध लड़की को बेहोशी की हालत में सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। वहां से गुजरने वाले लोगों ने लड़की को उसके घर पहुंचाया।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
