सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
जी-20 में हो सकती है ओबामा, मनमोहन की मुलाकात
लॉस कैबोस, एजेंसी
First Published:18-06-12 09:41 AM
जी-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए मैक्सिको पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बीच औपचारिक बैठक की योजना नहीं बनाई गई है, लेकिन दोनों नेताओं की मुलाकात से इनकार नहीं किया जा रहा है।
दोनों नेता लड़खड़ाती वैश्विक अर्थव्यवस्था और यूरोजोन के संकट के हल के लिए मिलजुलकर काम करने पर सहमति जता चुके हैं।
सिंह बीस विकसित एवं विकासशील देशों के समूह जी-20 के सातवें सम्मेलन में भाग लेंगे। 17 देशों के यूरोजोन में व्याप्त संकट की पष्ठभूमि में, मैक्सिको के तटीय रिजॉर्ट में हो रहे दो दिवसीय सम्मेलन के सत्रों में सिंह कई वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या ओबामा और सिंह के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी, विदेश सचिव रंजन मथाई ने संवाददाताओं से कहा कि अब तक ऐसा कुछ तय नहीं है लेकिन एक बैठक हो सकती है।
सिंह और ओबामा के बीच बहुत अच्छा सामंजस्य है और राष्ट्रपति आर्थिक मुद्दों पर सलाह के लिए कई बार अर्थशास्त्री एवं राजनीतिज्ञ सिंह से बात करते हैं।
सिंह की मेजबान देश के राष्ट्रपति फेलिप कैल्डेरॉन, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, कनाडा एवं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्रमश: स्टीफन हार्पर और डेविड कैमरन, फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलोंद तथा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठकें होंगी।
हाल ही में फ्रांस में संपन्न राष्ट्रपति पद के चुनावों में निकोलस सारकोजी को हरा कर जीते ओलोंद के साथ सिंह की यह पहली मुलाकात होगी।
पांच देशों के समूह ब्रिक्स (बीआरआईसीएस) के वर्तमान अध्यक्ष, प्रधानमंत्री सिंह की समूह के उन नेताओं से बातचीत भी होगी जिनके साथ उनकी कोई द्विपक्षीय बैठकें नहीं हैं। इनमें चीनी राष्ट्रपति हू जिन्ताओ शामिल हैं।
भारत और चीन के अलावा ब्रिक्स के अन्य सदस्य ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका हैं। ओबामा ने गत गुरुवार को को सिंह से फोन पर बात की थी और दोनों नेताओं ने लॉस कैबोस में हो रहे सम्मेलन को सफल बनाने के लिए काम करने पर सहमति भी जताई थी।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल