चुनाव भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा स्रोत: कुरैशी बिल गेट्स फिर बने दुनियां के सबसे धनवान व्यक्ति मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित मुंबई हमला, पाक संदिग्धों के खिलाफ सुनवाई स्थगित पप्पू यादव के खिलाफ अपील करे सीबीआई: माकपा भारत-पाकिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम जयपुर में मूक-बधिर छात्राओं के साथ रेप, चार गिरफ्तार कर्नाटक में सिद्धारमैया ने किया मंत्रिमंडल का विस्तार ओडिशा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, एक गिरफ्तार इराक में सीरियल ब्लास्ट, 73 की मौत, 148 घायल
पाकिस्तान में गोलीबारी में 4 पुलिसकर्मियों की मौत
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:09-06-12 01:38 PM
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में शनिवार को बंदूकधारियों की ओर से पुलिस के एक वाहन पर की गई गोलीबारी में कम से कम चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक टीवी चैनल के हवाले से खबर दी है कि यह घटना सुबह करीब 9.30 बजे हुई। मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों ने क्वेटा शहर के सरियाब इलाके में पुलिस के वाहन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।
घटना के समय पुलिस वाहन इलाके में गश्त लगा रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद आतंकवादी मौके से फरार हो गए। अब तक किसी भी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
पिछले सप्ताह शहर में विस्फोट और गोलीबारी की घटनाओं में 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
