मंगलवार, 21 मई, 2013 | 14:47 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
जापान में 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
तोक्यो, एजेंसी
First Published:07-12-12 03:14 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
जापान में सागर के नीचे 7.3 की तीव्रता का भूकंप का जोरदार झटका आने के बाद देश के पूर्वोत्तर तट पर सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। भूकंप का झटका इतना शक्तिशाली था कि इसने इमारतों को हिलाकर रख दिया।
   
मीडिया रिपोर्ट में बताया कि मियागी प्रांत में एक मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। यह क्षेत्र मार्च 2011 की सुनामी में बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसने पूर्वोत्तर के तटीय हिस्से में भारी तबाही मचाई थी, जिसमें हजारों लोग मारे गए थे।
   
प्रसारक एनएचके ने राष्ट्रीय मौसम एजेंसी के हवाले से बताया कि सुनामी शाम पांच बजकर 40 मिनट (जीएमटी समयानुसार 8 बजकर 40 मिनट) पर आने की उम्मीद है। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.3 मापी।
   
एनएचके ने बताया कि जापान मौसम एजेंसी ने आईवेट के प्रशांत तट, फुकुशिमा, आओमोरी और इबारकी प्रांत के लिए सुनामी चेतावनी निर्धारित से एक अंश कम करके जारी की।
   
50 सेंटीमीटर उंची सुनामी लहरों के शाम पांच बजकर 40 मिनट पर आईवेट तट पर, फुकुशिमा में शाम पांच बजकर 50 मिनट और आओमोरी और इबारकी में शाम छह बजे पहुंचने की उम्मीद है।
   
परमाणु संयंत्र ऑपरेटर तोक्यो इलेक्ट्रिक पावर ने एएफपी से कहा कि क्षतिग्रस्त फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को और क्षति पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°