सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
इंडोनेशिया में भूकंप से 5 की मौत, 4 घायल
जकार्ता, एजेंसी
First Published:12-04-12 12:49 PM
Last Updated:12-04-12 02:17 PM
इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में बुधवार को आए शक्तिशाली भूकंप में पांच व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। 'नेशनल एजेंसी फॉर डिजॉस्टर मिटीगेशन' के अधिकारी सुतोपो पुरवो ने बताया कि त्वरित कार्रवाई इकाई उत्तरी सुमात्रा, आचेह, पश्चिमी सुमात्रा और बेंगकुलू में भूकम्प से हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुरवो के हवाले से खबर दी है कि लोहकेस्मावे क्षेत्र में 39 वर्षीय शख्स की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई जबकि सिमेउलेउ क्षेत्र में चार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। पश्चिमी आचेह क्षेत्र में एक पुल ढह गया।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर लोग अपने घरों को लौट गए हैं और स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि अब तक भूकम्प के बाद 28 और झटके महसूस किए जा चुके हैं लेकिन इनकी तीव्रता कम थी।
गौरतलब है कि बुधवार को आए भूकम्प के दो झटकों ने पूरे इंडोनेशिया को बुरी तरह हिलाकर रख दिया। रिक्टर पैमाने पर इन झटकों की तीव्रता 8.6 व 8.2 मापी गई। इसके बाद भारत सहित 28 देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी।
इन झटकों ने 2004 के उस विनाशकारी भूकम्प व सुनामी का यादें ताजा कर दी हैं, जिसमें 2,00,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
