आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, और फिर हुई फरार श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार
नहीं रही दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला
अटलांटा, एजेंसी
First Published:06-12-12 09:56 AM
दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला के रूप में नाम दर्ज कराने वाली अमेरिकी महिला बेसी कूपर का 116 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। कूपर के बेटे सिडनी कूपर ने बताया कि मंगलवार को उनकी माँ ने अटलांटा के पास एक नर्सिंग होम में अंतिम साँस ली।
सिडनी के मुताबिक उनकी माँ को पिछले दिनों पेट की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तेनेसी में जन्मीं बेसी कूपर पेशे से शिक्षक थीं। मंगलवार को अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्होंने अपने बाल सँवारे और क्रिसमस से संबंधित एक वीडियो देखा। लेकिन उसके बाद अचानक उन्हें साँस लेने में तकलीफ हुई।
उनके बेटे सिडनी कूपर ने बताया कि उन्हें कुछ देर तक ऑक्सीजन पर रखा गया, लेकिन थोड़ी ही देर के बाद उनकी मौत हो गई। जनवरी 2011 में बेसी कूपर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे उम्र दराज व्यक्ति के रूप में दर्ज हुआ था।
तेनेसी में पैदा हुई बेसी कूपर प्रथम विश्व युद्ध के बाद जॉर्जिया चली गई थी और फिर एक शिक्षक के तौर पर काम करने लगी थीं। गिनीज़ के अनुसार सबसे ज्यादा उम्र तक जीवित रहने वाले व्यक्ति फ्रांस के जीन कालमेट थे, जिनका 122 साल की उम्र में साल 1997 में देहांत हो गया था।
20

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
