मंगलवार, 21 मई, 2013 | 15:28 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
दिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को स्वास्थ्य आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी
 
उत्तर कोरिया में बाढ़, 169 लोगों की मौत, 400 लापता
सोल, एजेंसी
First Published:04-08-12 03:55 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
उत्तर कोरिया के विभिन्न हिस्सों हाल के दिनों में आई बाढ़ में 169 लोग मारे गये हैं, जबकि 400 लोग लापता हैं।

सरकारी संवाद समिति ने हताहतों की संख्या को काफी तेजी से बढ़ाते हुए शनिवार को इसकी जानकारी दी। उसने कहा कि जून के अंतिम दिनों और जुलाई के अंत में हुई बारिश से दो लाख 12 हजार 200 लोग बेघर हो गये। करीब 65280 हेक्टेयर फसल या तो बह गई या बरबाद हो गई।

समिति ने कहा कि 8600 घर नष्ट हो गये और 43770 घर जलमग्न हो गये। इसी तरह 1400 से अधिक स्कूल, अस्पताल और फैक्ट्री ढह गयी। आधिकारिक मीडिया ने पहले 119 लोगों के मारे जाने की खबर दी थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 169 कर दिया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°