मंगलवार, 18 जून, 2013 | 10:16 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
गुआंगचेंग को चीन से डर, जाना चाहते हैं अमेरिका
बीजिंग, एजेंसी
First Published:03-05-12 02:43 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
चीन के नेत्रहीन मानवाधिकार कार्यकर्ता चेन गुआंगचेंग अमेरिकी दूतावास से निकलकर अस्पताल पहुंच गए हैं। चीन में नजरबंदी से भागकर वह छह दिनों तक अमेरिकी दूतावास में छिपा रहा।

पत्रकार से बातचीत करते हुए चेंग ने कहा कि वह यहां असुरिक्षत भी महसूस करने लगे हैं और जितना जल्दी संभव हो सके, वह चीन छोड़ना चाहते हैं। पत्रकार ने बताया कि उन्होंने गुआंगचेंग की पत्नी से मिलने के बाद टेलीफोन पर उनसे तकरीबन 15 सें 20 मिनट तक बातचीत की। गुआंगचेंग को अब इस बात का भय सताने लगा है कि कोई यहां उनकी हत्या न कर दे।

अमेरिकी और चीनी अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि दोनों सरकारों के साथ बातचीत के बाद गुआंगचेंग ने चीन सरकार से बगैर किसी वजह से तंग नहीं किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद अपनी इच्छा से दूतावास छोड़ने का निर्णय लिया। दूतावास से निकलने के बाद उन्होंने कहा था कि उन्हें चीन सरकार से भविष्य में किसी प्रकार से तंग नहीं किए जाने का आश्वासन मिला है और अब वह पूरी तरह स्वतंत्र हैं।

गुआंगचेंग ने चीन में रहने अथवा अमेरिका जाने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कहा कि चीन में रहने पर उन्हें अपनी सुरक्षा और अधिकारों को लेकर अब आशंका पैदा हो गई है। उन्हें अब यहां अपने जीवन का भी खतरा लगने लगा है। उन्होंने कहा कि मैंने चीन छोड़कर अमेरिका जाने का फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि मुझे इसकी अनुमित मिल जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गुआंगचेंग को चीन के किसी दूर दराज इलाके में नजरबंद कर दिया गया था। वह गत सप्ताह वहां से भागने में सफल रहे और छह दिन तक बीजिंग स्थित अमेरिकी दूतावास में रहे। इस घटना से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा तूफान पैदा हो गया था और चीन में सरकार से असंतुष्ट कार्यकर्ताओं के दमन की पोल विश्व बिरादरी के सामने खुल गई थी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:22 AM
 : 07:19 PM
 : 53 %
अधिकतम
तापमान
33°
.
|
न्यूनतम
तापमान
28°