गुरुवार, 23 मई, 2013 | 22:09 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
चीन में दुनिया के सबसे लंबे बुलेट ट्रेन रूट का उद्घाटन
बीजिंग, एजेंसी
First Published:26-12-12 11:58 AM
Last Updated:26-12-12 02:09 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
चीन में आज राजधानी बीजिंग को दक्षिणी शहर ग्वांगझो से जोड़ने वाले दुनिया के तेज रफ्तार वाले सबसे लंबे हाई-स्पीड रेल मार्ग का उद्घाटन किया गया। यह 2, 298 किलोमीटर लंबा है।
     
इस मार्ग पर चलने वाली बुलेट ट्रेन की औसत गति 300 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इससे बीजिंग से ग्वांगझो के बीच यात्रा का समय पहले के 20 घंटे से घटकर महज आठ घंटा रह जाएगा। लिहाजा, इससे यात्रियों को करीब 12 घंटों की बचत होगी।
     
बीजिंग-ग्वांगझो हाई-स्पीड रेल मार्ग की शुरूआत के साथ चीन में अब हाई-स्पीड रेल का नेटवर्क 9,300 किलोमीटर से ज्यादा हो गया है।
     
पिछले साल बीजिंग-शंघाई बुलेट ट्रेन की शुरूआत के बाद यह अब सबसे लंबा हाई-स्पीड रेल नेटवर्क है। पिछले साल इस ट्रेन की शुरुआत से बीजिंग और शंघाई के बीच 1300 किलोमीटर की दूरी की यात्रा का समय करीब पांच घंटे हो गया था।
     
यह नई ट्रेन बीजिंग को चीन के सबसे अधिक औद्योगीकत प्रांत ग्वांगदोंग के ग्वांगझो से जोड़ेगी। हांगकांग और मकाउ ग्वांगझो के पास हैं। इस रेलमार्ग के 2015 तक हांगकांग तक पहुंचने की उम्मीद है।
     
350 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार वाली यह ट्रेन चीन के पांच प्रांतों को जोड़ेगी और इसके कुल 35 ठहराव होंगे। यह ट्रेन शिजियाजूआंग, जेंगझो, वुहान और चांग्शा जैसे बड़े शहरों में रुकेगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°