रविवार, 26 मई, 2013 | 07:42 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
चीनी असंतुष्ट चेन जल्द रवाना हो सकते हैं अमेरिका
बीजिंग, एजेंसी
First Published:06-05-12 04:51 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
चीन के असंतुष्ट दृष्टिहीन मानवाधिकार कार्यकर्ता चेन गुआंगचेंग के न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय में फेलोशिप कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जल्द अमेरिका रवाना होने की उम्मीद है। वह कूटनीतिक विवाद के समाधान के लिए बीजिंग और वाशिंगटन के बीच हुए समझौते के तहत अमेरिका जाएंगे।
   
चेन और उनकी पत्नी तथा दो बच्चों को पासपोर्ट जारी करने की औपचारिकताएं अगले कुछ हफ्तों में पूरी होने की उम्मीद है। अमेरिकी दूतावास में चेन के शरण लेने का मामला दोनों देशों के बीच हाल में हुई दो दिवसीय उच्चस्तरीय सामरिक एवं आर्थिक वार्ता के दौरान छाया रहा था।
   
40 वर्षीय चेन कथित तौर पर यहां एक अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें गत दो मई को चीन में अमेरिकी राजदूत गैरी लॉके द्वारा बाहर लेकर आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह चीन स्थित अमेरिकी दूतावास में एक हफ्ते तक रहे थे।
   
अस्पताल में मीडिया का प्रवेश सीमित कर दिया गया है। शुरुआत में कहा गया था कि वह चीन में बने रहेंगे लेकिन बाद में उन्होंने खुले तौर पर शरण मांगी।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
धूपसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:25 AM
 : 07:10 PM
 : 18 %
अधिकतम
तापमान
44°
.
|
न्यूनतम
तापमान
31°