सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
एक-दूसरे को गले लगाना पसंद करते हैं ब्रिटेनवासी
लंदन, एजेंसी
First Published:24-05-12 12:52 PM
एक समय था, जब ब्रिटेन के लोग एक दूसरे से मिलते समय हाथ मिलाना पसंद करते थे, लेकिन अब उनकी पसंद बदलती नजर आ रही है। ब्रिटेन के लोग अब एक दूसरे से मिलते वक्त गले लगाना या फिर गाल से गाल सटाकर अभिवादन करना पसंद करते हैं।
एक अध्ययन से पता चला है कि ब्रिटेन में 50 फीसदी लोग अब हाथ मिलाना पसंद नहीं करते। 12 फीसदी लोग किसी से मिलते वक्त गाल से गाल सटाकर अभिवादन करना पसंद करते हैं।
अध्ययन से पता चला है कि दो तिहाई ब्रिटेनवासी किसी का अभिवादन करते वक्त उसे गले लगाना पसंद करते हैं। दोस्तों का हाथ मिलाकर अभिवादन करना अब पुरानी बात हो चुकी है।
समाचार पत्र डेली एक्सप्रेस के मुताबिक पांच में से एक ब्रिटेनवासी मानता है कि हाथ मिलाकर किसी का अभिवादन करना अब काफी पुराना चलन हो गया है जबकि 42 फीसदी ने कहा कि यह व्यवसाय के लिहाज से ही सही रह गया है।
कई लोग इस चलन को सफाई के लिहाज से भी ठीक नहीं मानते। 12 फीसदी लोगों ने माना कि वे हाथ मिलाते वक्त किटाणुओं से ग्रसित होने से डरे रहते हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
