बुधवार, 22 मई, 2013 | 12:42 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
..तो ओबामा को तलाक देने की तैयारी में थी मिशेल
लंदन, एजेंसी
First Published:16-05-12 06:05 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल आज भले ही अपने पति और दो बेटियों के साथ सुखी जीवन बिता रही हैं, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने अपने पति बराक ओबामा को तलाक देने की सोच ली थी।

मिशेल के मन में उन दिनों बराक ओबामा के लिए काफी कड़वाहट पैदा हो गई थी। एक पुस्तक की माने तो वह ओबामा को तलाक देने की तैयारी में थीं। लेखक एडवर्ड क्लेन की पुस्तक द एमेच्योर के मुताबिक दोनों की शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट का यह पल साल 2000 में उस वक्त आया था, जब मिशेल ने ओबामा को शिकागो से प्रतिनिधि सभा के चुनाव नहीं लड़ने की सलाह दी, लेकिन वह नहीं मानें।

समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक पुस्तक में कहा गया है कि शिकागो की एक सीट से प्रतिनिधि सभा के चुनाव में ओबामा की करारी हार के बाद मिशेल इतना क्षुब्ध हो गईं कि उन्होंने तलाक के कागजात तैयार कर लिए।

मिशेल को तकलीफ इस बात की थी कि बराक ओबामा ने बॉबी एश जैसे दिग्गज नेता के सामने चुनाव नहीं लड़ने की उनकी सलाह को अनदेखा कर दिया। पुस्तक में कहा गया है, उस वक्त मिशेल और ओबामा की शादी को करीब आठ साल हुए थे। मिशेल इतने तनाव में आ गई थीं कि उनके दोस्त डरने लगे थे कि कहीं वह खुदकुशी न कर ले।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°