ब्रेकिंग
दामाद मयप्पन से मिलने श्रीनिवासन मुंबई के लिए रवाना
बांग्लादेश की जेल में बंद है 5 साल का बच्चा
ढाका, एजेंसी
First Published:25-04-12 02:55 PM
बांग्लादेश की एक जेल में सजा समाप्त हो जाने के बाद भी पांच साल का एक बच्चा अपने दादा-दादी के साथ एक साल से बंद है, क्योंकि अभी तक उसके भारतीय होने की पुष्टि नहीं हो पाई थी।
अरिफुल नाम का यह बच्चा अपने दादा हासिम उद्दीन शेख (55) और दादी मफोरजा खातून (50) के साथ कुष्तिया जेल में बंद है। समाचार पत्र 'डेली स्टार' के अनुसार, उन्हें बांग्लादेश की सीमा में बिना वैध दस्तावेजों के प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार किया गया था।
वे पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के थे। उन्होंने पिछले साल 15 अगस्त को बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश किया था। वे दौलतपुर में अपने सम्बंधियों से मिलने गए थे। लेकिन उनके पास दस्तावेज नहीं थे, जिसके कारण उन्हें गिरफ्तार कर कुष्तिया जेल भेज दिया गया।
स्थानीय अदालत ने एक माह बाद उन्हें दो माह कैद की सजा सुनाई। उनकी सजा हालांकि 10 माह पहले ही पूरी हो गई थी, लेकिन भारतीय के रूप में उनकी पुष्टि में देरी के कारण वे अब तक जेल में बंद रहे।
उनकी रिहाई को लेकर 29 अप्रैल को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और बांगलादेश सीमा सुरक्षा (बीजीबी) के जवानों की 29 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के नाडिया में बैठक होने वाली है।
00

बांग्लादेश| जेल| सजा |
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
