UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
म्यांमार में मजबूत आर्थिक वृद्धि होगी: ADB
बैंकाक, एजेंसी
First Published:12-04-12 02:51 PM
एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने कहा है कि पश्चिमी देशों द्वारा प्रतिबंध हटाने की प्रक्रिया शुरू करने के कारण म्यांमार में मजबूत आर्थिक वृद्धि होगी।
एडीबी ने म्यांमार के लिए 2012 में छह फीसदी की विकास दर का अनुमान व्यक्त किया है। म्यांमार एवं थाईलैंड में एडीबी के निदेशक क्रेग स्टीफेंसेन ने बुधवार को कहा कि यह अनुमान बहुत ही पारम्परिक ढंग से व्यक्त किए गए हैं। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर वास्तविक आंकड़े इस अनुमान से बहुत अधिक हो जाएं।
म्यांमार इस समय विनिमय दर, भूमि कानूनों एवं वित्तीय क्षेत्र में सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसके अलावा वह निवेश, पर्यटन एवं निर्यात को बढ़ाने के लिए अनुकूल निर्णय ले रहा है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार अमेरिका और यूरोपीय संघ ने म्यांमार से आर्थिक प्रतिबंधों को ढील देने की घोषणा की है जिससे देश के आर्थिक विकास की सम्भावनाएं बढ़ गई हैं।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि विपक्षी नेता आंग सान सू की के संसद में निर्वाचित हो जाने के बाद अमेरिका म्यांमार पर प्रतिबंधों में ढील देगा। स्टीफेंसेन ने कहा कि निर्यात आर्थिक विकास के लिए जरूरी है कि प्रतिंबधों में ढ़ील दी जाए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
