बुधवार, 22 मई, 2013 | 10:08 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
पाकिस्तान के साथ संबंध सुधारना चाहता है अमेरिका
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:23-06-12 02:06 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अमेरिका सरकार, पाकिस्तान से संबंध सुधारने के लिए नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री रजा परवेज अशरफ के साथ काम करने को उत्सुक है।

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम इस बात से खुश हैं कि नेतृत्व का मुद्दा सुलझ गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, नूलैंड ने कहा कि जाहिर तौर पर हम नए प्रधानमंत्री के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं और आशा करते हैं कि इससे लगातार काम करने का रास्ता खुलेगा और पाकिस्तान के साथ हम जो कुछ करना चाहते हैं, वे सारी चीजें वापस पटरी पर लौट आएंगी।

ज्ञात हो कि अशरफ ने शुक्रवार रात इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उन्हें एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अशरफ ने यूसुफ रजा गिलानी का स्थान लिया है, जिन्हें सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायालय की अवमानना के मामले में मंगलवार को अयोग्य करार दे दिया था।

अमेरिका-पाकिस्तान के बीच सम्बंध मई 2011 में उस समय बिगड़ गए थे, जब अमेरिका ने अलकायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के सफाए के लिए इस्लामाबाद को पूर्व सूचना दिए बगैर सुरक्षाबलों को पाकिस्तान भेज दिया था।

पिछले वर्ष नवम्बर में सम्बंध तब और बिगड़ गए, जब अफगानिस्तान में स्थित अमेरिकी नेतृत्व वाले उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सैनिकों ने पाकिस्तानी सीमा चौकियों पर हवाई हमला किया, जिसमें 24 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई।

इस घटना के प्रतिक्रिया स्वरूप पाकिस्तान ने नाटो का आपूर्ति मार्ग बंद कर दिया और उसने अमेरिका से मांग की कि वह इस घटना के लिए माफी मांगे। आपूर्ति मार्ग खोलने के मुद्दे पर पिछली वार्ताओं का कोई ठोस परिणाम नहीं निकल पाया है।

नूलैंड ने यह भी कहा कि अमेरिका हक्कानी नेटवर्क और गुरुवार को काबुल स्थित एक होटल पर हुए हमले के बीच सम्बंध को लेकर भी चिंतित है। इस हमले में 23 लोग मारे गए थे।

नूलैंड ने कहा कि अमेरिका हक्कानी नेटवर्क पर कार्रवाई करने को लेकर पाकिस्तान के साथ बेहतर सहयोग की आशा रखता है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°