मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ मुश्किल में धौनी की पत्नी, पुलिस कर सकती है पूछताछ बड़ी खबर...पुणे की यरवडा जेल भेजे गए संजय दत्त यूपीए-2 के चार साल, मनमोहन सिंह पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त
भारत को अपने लिए खतरा मानता है पाकिस्तान: अमेरिका
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:03-04-12 02:52 PM
अमेरिकी रक्षा मंत्री लियोन पेनेटा का मानना है कि पाकिस्तान के वैश्विक दृष्टिकोण पर यह धारणा छाई हुई है कि उसे भारत से खतरा है, जिसके कारण इस्लामाबाद से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के संबंध में बहुत मिश्रित संदेश प्राप्त होते हैं।
पेनेटा ने सीबीसी टेलीविजन के साथ एक विशेष बातचीत में कहा है कि कुछ मामलों में हमारे सामने सामूहिक चिंता और सामूहिक खतरे हैं। आतंकवाद जितना पाकिस्तान के लिए, वहां के लोगों के लिए खतरा है, उतना ही हमारे लिए और अफगानिस्तान व वहां के लोगों के लिए खतरा है।
पेनेटा ने कहा कि लेकिन समस्या यह है कि वे दुनिया के उस हिस्से में अपनी स्थिति खतरे में मानते हैं, भारत से खतरा, अन्य देशों से खतरा महसूस करते हैं। चिंता यह है कि वे भविष्य में कौन सी स्थिति हासिल करना चाहते हैं।
अमेरिका-पाकिस्तान के रिश्ते में उतार-चढ़ाव का जिक्र करते हुए पेनेटा ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप हमें कभी-कभी पाकिस्तान से बहुत मिश्रित संदेश प्राप्त होते हैं कि आखिर वे वास्तव में कहां और क्या बनने जा रहे हैं।
लेकिन पेनेटा ने दोनों देशों के रिश्ते को एक बहुत महत्वपूर्ण रिश्ता भी बताया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट कहूं तो अफगानिस्तान में वास्तविक शांति तबतक हासिल नहीं की जा सकती, जबतक कि हम यह नहीं सुनिश्चित करा लेते कि हमने आतंकवाद के संदर्भ में पाकिस्तान में शांति कायम कर ली है।
पेनेटा ने यह भी कहा कि अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के खिलाफ दो मई को उसके पाकिस्तान स्थित ठिकाने पर की गई कार्रवाई के बारे में इस्लामाबाद को कार्रवाई से पहले कोई जानकारी नहीं दी थी, क्योंकि जानकारी के लीक होने की आशंका थी।
21

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
पाककिस्तान एक आतंकवाद का श्रोत है वेह जब यह सब ख़त्म कर दे और भारत देश में आतंकियों को न भेजे जो की देश और देश की जनता को पीड़ा न पहुचाये , तो पाकिस्तान भारत का भाई है जो की समझता तो नहीं है क्यों डरता है भारत से अमेरिका तो बस एक मुद्दा चाहता है है सब
अगर पाकिस्तान भारत का कश्मीर वापस कर दे तो कोई मुश्किल ही नहीं पाकिस्तान भारत से डरता तो हमारा कश्मीर वापस कर देता अगर चाहे तो युद्ध कर सकता है और विजय भी हाशिल होगा यह तो भारत की महानता है जो पाकिस्तान को कुछ नही करता तो मेरा भारत महान तो उलटे सधे statement दे केर हट जाता है झेलना तो भारत और पाकिस्तान को है
By kamlesh mishra s/o dr. subhash chandra mishra ,, chhajjopatti ., sumhadeeh ....pawai ...phoolpur ... (3rd-April-2012 09:43:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
