भारत-चीन ने किए 8 समझौते, शांति के उपायों पर सहमति आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
आईसीसी ने किया बीसीसीआई का समर्थन
बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
अमेरिका में बादल के खिलाफ मामला खारिज जगन मामले में आंध्र प्रदेश के 2 मंत्रियों का इस्तीफा भोपाल में नाबालिग से गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल
दाऊद के गुर्गों पर अमेरिका ने लगाई पाबंदी
वॉशिंगटन, एजेंसी
First Published:16-05-12 09:19 AM
अमेरिका ने दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादियों में से एक और मुंबई धमाकों के आरोपी दाऊद इब्राहिम के गुर्गों पर पाबंदी लगा दी है। छोटा शकील और टाइगर मेमन पर अमेरिका में किसी भी तरह का कारोबार करने पर रोक लगाई गई है।
अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट के ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने दाऊद इब्राहिम के दो गुर्गे छोटा शकील और टाइगर मेमन पर पाबंदी लगाई है। इस पाबंदी के तहत अब अमेरिका का कोई भी नागरिक इन दोनों के साथ किसी भी तरह का कोई कारोबार नहीं कर सकता। साथ ही अमेरिका में छोटा शकील और टाइगर मेमन की अगर कोई संपत्ति है तो वो भी फ्रीज हो जाएगी।
अमेरिका ने ये पाबंदी इसलिए लगाई है क्योंकि शकील और मेमन बड़े पैमाने पर ड्रग की तस्करी करते हैं। अमेरिका का मानना है कि वित्तीय पाबंदी लगाने से इनके धंधे पर नकेल कसी जा सकेगी। अमेरिका के मुताबिक दक्षिण एशिया में अपराध और आतंकवाद के नेक्सस को खत्म करने की दिशा में ये उनका एक और कदम है।
दाऊद के गुट यानि डी कंपनी पर आरोप है कि ये लोग अफ़ग़ानिस्तान और थाईलैंड से हेरोइन और हशिश की तस्करी कर अमेरिका पहुंचाते हैं। अमेरिका के अलावा ये लोग पश्चिमी यूरोप, पश्चिम एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में भी ड्रग सप्लाई करते हैं।
57 साल का छोटा शकील दाऊद का करीबी है और डी कंपनी के लिए आतंकी गुटों और अंडरवर्ल्ड के बीच की कड़ी है। 52 साल का इब्राहिम टाइगर मेमन भी दाऊद का करीबी है और 1993 मुंबई बम धमाकों का आरोपी है।
दोनों के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है। भारत को भी इन दोनों फरार आतंकियों की तलाश है। अमेरिका ने दाऊद इब्राहिम को 2003 में दुनिया के सबसे वॉन्टेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल किया था और 2006 में ड्रग तस्कर घोषित किया था।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
