छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
ओबामा-रोमनी के बीच अमेरिकी नेतृत्व पर चर्चा
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:30-11-12 09:47 AM
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने राष्ट्रपति चुनावों में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंदी रहे मिट रोमनी के साथ व्हाइट हाउस में दोपहर का भोजन किया। इस भोज के दौरान इन दोनों नेताओं के बीच चर्चा का मुख्य विषय विश्व में अमेरिका का नेतृत्व था।
व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से लगे एक निजी भोजन कक्ष में इन दोनों का यह भोज एक घंटे तक चला। उनके भोजन में शामिल व्यंजनों में सफेद तुर्की चिली और दक्षिण पश्चिमी चिकन सलाद था। छह नवंबर को हुए राष्ट्रपति चुनावों में ओबामा ने मेसाचुसेट्स के गवर्नर रहे मिट रोमनी को हराया था।
व्हाइट हाउस ने इस बैठक के बाद कहा कि गवर्नर रोमनी ने राष्ट्रपति को उनके अभियान की सफलता के लिए बधाई दी और उन्हें आने वाले चार वर्षों के लिए शुभकामनाएं दीं। उनके बीच विश्व में अमेरिका का नेतृत्व और भविष्य में नेतृत्व पद पर बने रहने के महत्व पर चर्चा हुई।
व्हाइट हाउस ने कहा कि उन्होंने भविष्य में साक्षा हितों पर एकसाथ काम करने के लिए आपस में संपर्क में बने रहने का संकल्प किया।
पहले व्हाइटहाउस के प्रेस सचिव जे कार्ने ने कहा था कि यह वह बातचीत थी जो राष्ट्रपति ओबामा रोमनी के साथ करना चाहते थे। इसका जिक्र उन्होंने चुनावों की रात को भी किया था। कार्ने ने कहा कि मुझे लगता है कि वे रोमनी के कुछ विचारों में वाकई रुचि रखते हैं।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल