उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
बिहार बंद को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर
आर्थर रोड जेल के हालात को समझ रहे हैं सूरज
श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत
चक हेगेल होंगे अमेरिका के नए रक्षा मंत्री, ब्रेनन CIA प्रमुख
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:08-01-13 10:08 AM
अमेरिका के राष्ट्रपित बराक ओबामा ने पूर्व रिपब्लिकन सीनेटर चक हेगेल को देश का नया रक्षा मंत्री नियुक्त करने के साथ ही आतंकवाद रोधी मामलों के अपने सलाहकार जॉन ब्रेनन को खुफिया एजेंसी सीआईए का प्रमुख बनाया है।
ओबामा के बयान में इन दोनों अहम पदों पर नियुक्तियों की जानकारी दी गई। ओबामा ने अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट से इन नियुक्तियों पर जल्द मुहर लगाने का अनुरोध किया है।
वियतनाम युद्ध में शिरकत कर चुके हेगेल रक्षा मंत्रालय में लियोन पेनेटा का स्थान लेंगे। हालांकि इजरायल और ईरान मामलों में उनके पुराने रुख को लेकर अभी से मीडिया और राजनीतिक विश्लेषक उनकी आलोचना में जुट गए हैं।
दूसरी तरफ बेनन सीआईए का प्रमुख बनने की दौड में इस बार बाजी मारने में सफल रहे हैं। चार साल पहले भी उनके नाम पर विचार हुआ था, लेकिन आतंकवाद के मामलों में संदिग्धों से पूछताछ की तकनीकों पर उनकी अस्पष्ट राय उनके खिलाफ चली गई थी।
वह सीआईए प्रमुख के रूप में सेवानिवृत्त जनरल डेविड प्रेटियस की जगह लेंगे, जिंन्हें अपनी आत्मकथा लेखिका के साथ विवाहेत्तर संबंध उजागर होने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
