सोमवार, 20 मई, 2013 | 22:47 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
अमेरिका ने की माली हमलों की निंदा
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:12-07-12 10:07 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अमेरिका ने उत्तरी माली में इस्लामी चरमपंथियों द्वारा मुस्लिम सूफी संतों के प्राचीन मकबरों को नष्ट किए जाने पर गहरी निराशा जताते हुए इसे अफ्रीकी विरासत पर हमला करार दिया है।
   
उत्तरी माली पर पिछले तीन माह से अधिक समय से कब्जा जमाए बैठे और अल कायदा से ताल्लुकात रखने वाले अंसार दीन (आस्था के रक्षक) संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को टिम्बकटू की सर्वाधिक प्राचीन और बड़ी मस्जिद दिजिंगरेबार में दो मकबरों को नष्ट कर दिया था।
   
पिछले सप्ताह उन्होंने मुस्लिम सूफियों के सात प्राचीन मकबरों को ध्वस्त करने के साथ ही एक अन्य 15वीं सदी की मस्जिद के पवित्र द्वार को तोड़ दिया था। ये सभी यूनेस्को की संरक्षित: विश्व विरासत सूची में शामिल हैं।
   
अमेरिका ने टिम्बकटू में इस्लामी उग्रवादियों द्वारा मुस्लिम संतों की दरगाहों और अन्य धार्मिक महत्व के ऐतिहासिक स्थलों को नष्ट किए जाने की कड़ी निंदा की है । विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कल यह जानकारी दी।
   
मुस्लिम संगठन के उग्रवादियों ने टिम्बकटू में इस प्रकार के सभी स्थलों को नष्ट किए जाने का ऐलान किया है जिन्हें वे इस्लाम में हराम मानते हैं।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°