बिल गेट्स फिर बने दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति पाकिस्तानः इमरान ने एमक्यूएम को ठहराया जिम्मेदार
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
आज चलेगा पता, कौन है आईपीएल की फिसड्डी टीम
पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना
जापान से 9,000 नौसैनिक दूसरे ठिकानों पर भेजेगा अमेरिका
टोक्यो, एजेंसी
First Published:27-04-12 03:56 PM
अमेरिका, जापान के दक्षिणी ओकिनावा हवाई ठिकाने से अपने 9,000 सैनिकों को हवाई के गुआम, हवाई तथा एशिया-प्रशांत क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भेजेगा। यह बात जापान और अमेरिका की ओर से संयुक्त बयान में कही गई है।
समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, ओकिनावा हवाई ठिकाने को हटाने की दिशा में किसी प्रगति पर ध्यान दिए बगैर अमेरिका के सैनिक गुआम, हवाई और ऑस्ट्रेलिया भेजे जाएंगे, जो अमेरिका की प्रमुख शर्त रही है।
ओकिनावा को लेकर जापान और अमेरिका में लम्बे समय से विवाद रहा है, जहां जापान में तैनात 47,000 अमेरिकी सैनिकों में से आधे तैनात हैं।
विवाद 1995 में अमेरिकी सेना के जवानों द्वारा एक स्कूल छात्रा के अपरहण और उसके साथ बलात्कार के बाद से ही चला आ रहा है। अमेरिका के अधिकारियों ने हालांकि इसके लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी, लेकिन सैनिकों की तैनाती को लेकर तनाव बरकरार है।
सैनिकों को दूसरी जगह भेजने के इस कदम को अमेरिकी प्रशासन द्वारा तनाव को कम करने की कोशिश माना जा रहा है। सैनिकों को बाहर भेजने का काम जापान के प्रधानमंत्री योशिहीको नोदा की अमेरिका यात्रा से चंद दिन पहले किया जा रहा है।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
