फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका में 100 से अधिक भारतीय भूख हड़ताल पर

अमेरिका में 100 से अधिक भारतीय भूख हड़ताल पर

शरण पाने के लिए देश में कथित रूप से गैर कानूनी तरीके से प्रवेश करने के आरोप में अमेरिकी प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए गए 100 से अधिक भारतीय युवक भूख हड़ताल पर हैं। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले ये युवक...

अमेरिका में 100 से अधिक भारतीय भूख हड़ताल पर
एजेंसीMon, 21 Apr 2014 05:18 PM
ऐप पर पढ़ें

शरण पाने के लिए देश में कथित रूप से गैर कानूनी तरीके से प्रवेश करने के आरोप में अमेरिकी प्रशासन द्वारा हिरासत में लिए गए 100 से अधिक भारतीय युवक भूख हड़ताल पर हैं। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले ये युवक टेक्सास में एल पासो प्रोसेसिंग सेंटर में पिछले साल से दयनीय हालात में रह रहे हैं। हिरासत में रखे गए इन युवकों को कानूनी सहायता मुहैया कराने वाले एक गैर सरकारी संगठन ने ईमेल में यह जानकारी दी है।

नार्थ अमेरिकन पंजाबी ऐसोसिएशन  (नापा) ने बताया कि उसने आव्रजन और कस्टम इनफोर्समेंट प्रशासकों से युवकों को तत्काल रिहा किए जाने की अपील की है जो इस समय भूख हड़ताल पर हैं। एक बयान में समूह ने आईसीई के उप मंत्री थामस एस विनकोवेस्की से युवकों की रिहाई की अपील की है। नापा के कार्यकारी निदेशक सतनाम सिंह चहल ने यह जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें