मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन अस्पताल में भर्ती, खून के थक्के का पता चला
वॉशिंगटन, एजेंसी
First Published:31-12-12 10:13 AM
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन को सोमवार को न्यूयॉर्क के अस्पताल में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने उनके शरीर में खून के थक्के का पता लगाया है, जिसका संबंध इस माह के शुरू में तबियत खराब होने से है।
हिलेरी के प्रवक्ता और सहायक उप विदेश मंत्री फिलिप रीनेज ने एक बयान में कहा है जांच के दौरान आज हिलेरी के डॉक्टरों ने पाया कि खून का एक थक्का बना हुआ है। इसका संबंध कुछ सप्ताह पहले उन्हें हुई स्वास्थ्य संबंधी समस्या से है।
रीनेज ने कहा उनका न्यूयार्क के प्रेस्बाइटेरियन अस्पताल में इलाज चल रहा है और दवा दी जा रही है, ताकि खून का थक्का घुल आए। इसीलिए कम से कम 48 घंटे तक उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जाएगी।
उन्होंने कहा डॉक्टर उनकी हालत पर नजर रखेंगे और तय किया जाएगा कि आगे किस तरह का इलाज करना है।
65 वर्षीय हिलेरी को इस माह के शुरू में पेट में संक्रमण की समस्या हुई थी। उन्होंने दिसंबर में ज्यादातर काम घर से ही किया है। समझा जाता है कि अगले सप्ताह तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वह फिर से काम करने लगेंगी।

00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल