29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
अमेरिका में 6 लाख घरों में अब भी बिजली नहीं
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:06-07-12 02:22 PM
अमेरिका के एक बड़े हिस्से में छह दिन पहले अचानक आए तूफान के बाद वाशिंगटन सहित ग्यारह राज्यों के 5 लाख 80 हजार घरों और कार्यालयों में अभी भी बिजली गुल है। वह भी ऐसे समय में, जब अधिकतर स्थानों में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
पिछले शुक्रवार को ओहियो और न्यू जर्सी में आए तूफान के बाद चार लाख लोगों के घरों से गायब हुई बिजली में गुरुवार को पर्याप्त सुधार हुआ है। इस आंधी में 22 लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी।
वाशिंगटन और अन्य प्रभावित राज्यों इंडियाना, पश्चिमी वर्जिनिया, पेनिसिल्वेनिया, मैरीलैंड, वर्जिनिया, डेनवर, केंटुकी, उत्तरी केरोलिना, न्यू जर्सी और इलिनोइस में कई लोगों ने चार जुलाई को होने वाले स्वतंत्रता दिवस को अंधेरे में मनाया।
बाल्टीमोर और सेंट लुईस से परे शिकागो, वाशिंगटन और अटलांटा के लिए गुरूवार काफी गर्म दिन रहा जहां पारा क्रमश: 38.3 और 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था।
मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में उच्च तापमान और आद्रता के स्तर साथ गर्मी पूरब की तरफ के साथ बढ़ना शुरू होगा, जिसके संयोजन से गर्मी का सूचकांक तीन अंक के खतरनाक स्तर को पार कर जाएगा।
इस बीच पश्चिनी वर्जिनिया के अधिकारियों और परोपकारी संस्था ने हजारों भूखे लोगों को खाद्य सामग्री और पेय जल दिया है। क्षेत्र के प्रमुख विकास अधिकारी बेकी हावर्ड के हवाले से सीएनएन ने कहा कि बिजली की कमी से कई इलाकों में परचुन की दुकान बंद रहने के बाद अमेरिकी रेड क्रास ने पश्चिमी वर्जिनिया में एक दिन में 25 हजार भोजन गुरुवार से देने की योजना बनाई।
गवर्नर अर्ल रे टोम्बलीन ने कहा कि अधिकारी प्रत्येक दिन पानी के लगभग 40 टैंकर राज्य के सभी इलाके में भेज रहे हैं। जो लोग तूफान से ज्यादा परेशान हुए हैं उन्हें खाना मिलना शुरू हो गया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
