खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
पाकिस्तान में छा गई मिसाइल परीक्षण की खबर
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:19-04-12 02:50 PM
भारत में लम्बी दूरी की परमाणु क्षमता सम्पन्न बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 के सफल परीक्षण के मिनटों बाद ही पाकिस्तानी वेबसाइट्स पर यह खबर छा गई।
भारत ने गुरुवार को अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर से दूर के लक्ष्यों को सटीकता के साथ निशाना बना सकती है। इस परीक्षण के साथ ही भारत इस क्षमता से सम्पन्न राष्ट्रों के विशेष समूह में शामिल हो गया है।
'न्यूज इंटरनेशनल' पर एक एजेंसी के समाचार को 'इंडिया सक्सेसफुली टेस्ट्स अग्नि-5 मिसाइल' शीर्षक के साथ प्रकाशित किया गया। इस समाचार के साथ वेबासाइट पर अग्नि-5 की गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिल्ली में ली गई तस्वीर भी जारी की गई।
पाकिस्तान के एक प्रमुख दैनिक 'डॉन' ने 'इंडिया टेस्ट्स लांग-रेंज न्यूक्लीयर-कैपेबिल मिसाइल: सोर्स' शीर्षक नाम से एक एजेंसी समाचार चलाया। समाचार में एक रक्षा सूत्र के हवाले से कहा गया है कि यह मिसाइल चीन में किसी भी स्थान पर एक टन परमाणु मुखास्त्र पहुंचाने में सक्ष्म है।
40

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
