शुक्रवार, 24 मई, 2013 | 00:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 14 की मौत
काबुल, एजेंसी
First Published:02-12-12 05:19 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
अफगानिस्तान में तालिबान के आत्मघाती हमलावारों ने उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के ठिकाने पर हमला कर दिया, जिसमें तालिबान के नौ सदस्यों सहित 14 लोगों की मौत हो गई। तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पूर्वी प्रांत नांगरहर की राजधानी जलालाबाद में भी दो अन्य व्यक्तियों की मौत हो गई।

मरने वालों की संख्या को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट आ रही है। सीएनएन के अनुसार, जलालाबाद हवाई क्षेत्र के नजदीक फॉरवार्ड ऑपरेटिंग बेस फेंटी के तीन अलग-अलग केंद्रों पर आतंकवादियों ने हमले किए, जिसमें अफगानिस्तान के तीन जवान मारे गए।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता हवरत हुसैन मशीरइकवाल ने सीएनएन से कहा कि विस्फोटों में तीन आत्मघाती हमलावर तथा छह बंदूकधारी मारे गए।

तालिबान के आत्मघाती हमलावरों ने सुबह छह बजे विस्फोटकों से भरे वाहन के साथ नाटो के ठिकाने पर विभिन्न प्रवेश द्वारों से हमला किया, जिसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों की ओर से अंधाधुंध गोलीबारी हुई।

पुलिस ने सीएनएन को बताया कि हमले में अफगानिस्तान की सेना के 14 जवान और चार नागरिक घायल हो गए।

नाटो के हेलीकॉप्टर इलाके में उड़ान भरते और हमलावरों पर गोलाबारी करते देखे गए। विस्फोटों की वजह से क्षेत्र में काले धुओं का घेरा देखा गया।

तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि दो आत्मघाती कार बम तथा एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरा बेल्ट लगाकर हमला किया। उसने दावा किया कि हमले में 20 लोग मारे गए।

अफगानिस्तान के अधिकारियों ने बीबीसी को बताया कि हमले में आठ आत्मघाती हमलावर शामिल थे और वे सभी मारे गए।

नाटो के प्रवक्ता ने हालांकि हमले को विफल करार देते हुए कहा कि तालिबान सदस्य ठिकाने पर पहुंचने में नाकाम रहे।

'बीबीसी' के अनुसार विस्फोट इतना तेज था कि एक किलोमीटर दूर के घरों के शीशे भी टूट गए।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°