फोटो गैलरी

Hindi Newsबुद्धिमान लोग पाते हैं लंबी उम्र

बुद्धिमान लोग पाते हैं लंबी उम्र

बुद्धिमान लोग अपने कम चालाक हमउम्र लोगों के मुकाबले अधिक दिनों तक जीवित रहते हैं। एक नए अध्ययन के मुताबिक, बुद्धिमता के लिए जिम्मेदार जीन और लंबी जिंदगी के बीच रिश्ता होता है। माना जाता है कि...

बुद्धिमान लोग पाते हैं लंबी उम्र
एजेंसीMon, 27 Jul 2015 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

बुद्धिमान लोग अपने कम चालाक हमउम्र लोगों के मुकाबले अधिक दिनों तक जीवित रहते हैं। एक नए अध्ययन के मुताबिक, बुद्धिमता के लिए जिम्मेदार जीन और लंबी जिंदगी के बीच रिश्ता होता है। माना जाता है कि बुद्धिमान लोग अपना ऊंचा मकाम बनाने में सफल होते हैं जिससे वे अधिक साधन-सुविधा हासिल करते हैं। इससे उनकी सेहत बेहतर होती है। जबकि कम बुद्धिमान लोग ऐसा नहीं कर पाते। लेकिन लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में हुए नए अध्ययन से पता चला कि लंबी जिंदगी और बुद्धिमता के बीच आनुवांशिक रिश्ता होता है।

'द टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने हमशक्ल और गैर-हमशक्ल जुड़वों के बीच लंबी उम्र संबंधी अंतर का विश्लेषण किया। इसके लिए उन्होंने डेनमार्क, स्वीडन और अमेरिका में हुए अध्ययनों का इस्तेमाल किया। हमशक्ल जुड़वों के तमाम जीन समान थे, जबकि गैर-हमशक्ल जुड़वों के औसतन आधे जीन में समानता पाई गई। शोधकर्ताओं ने जुड़वों की बुद्धिमता, उम्र और मौत में अंतर को दर्ज करने के अलावा उन पर पड़े पर्यावरणीय प्रभावों पर भी गौर किया। उन्होंने पाया कि दोनों तरह के जुड़वों में से जो ज्यादा तेज थे वे ज्यादा जिए।

गैर-हमशक्ल जुड़वों में यह काफी प्रभाव अधिक था। उन्होंने पाया कि उम्र और बुद्धिमता के बीच 95 फीसदी रिश्ता आनुवांशिक था। शोधकर्ताओं ने कहा, हालांकि इससे यह समझना गलत होगा कि यदि आपका बच्चा परीक्षा में ठीक नहीं करता तो वह कम दिन जिएगा। दरअसल बुद्धिमता और उम्र के बीच  जुड़ाव छोटा होता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें