सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
अमेरिका ने खारिज की संरा दूरसंचार संधि
वॉशिंगटन, एजेंसी
First Published:14-12-12 12:41 PM
अमेरिका ने दुबई में आयोजित वैश्विक दूरसंचार सम्मेलन में विचाराधीन एक संयुक्त राष्ट्र संधि को यह कहते हुए खारिज कर दिया है कि इससे इंटरनेट का सरकारी नियंत्रण और नियमन हो सकता है।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता विक्टोरिया नूलैंड ने कहा कि हमने स्पष्ट कर दिया है कि हम संधि का ऐसा कोई प्रावधान स्वीकार नहीं करेंगे जो कि इंटरनेट नियमन से संबंधित हो। नूलैंड ने यह बात दुबई में वर्ल्ड कांफ्रेंस ऑफ इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशंस (डब्ल्यूसीआईटी) में अमेरिकी प्रतिनिधियों द्वारा दूरसंचार संधि पर हस्ताक्षर नहीं करने के देश के निर्णय की घोषणा किये जाने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि हमने अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार सेवाओं का विस्तार करने के प्रयासों का मजबूती से समर्थन किया है। इसलिए हमें इस बात का बेहद खेद है कि उस पर काम करने तथा दूरसंचार में नवाचार और बाजार को प्रोत्साहित करने की बजाय यह सम्मेलन गलत दिशा में चला गया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
