फोटो गैलरी

Hindi Newsफेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी येलन

फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी येलन

अमेरिकी संसद की ऊपरी सदन ने मंगलवार को फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष के तौर पर जेनेट येलेन के नाम पर मंजूरी जता दी। येलेन विश्व के इस सबसे शक्तिशाली बैंक की पहली महिला प्रमुख होंगी। येलेन को एक फरवरी...

फेडरल रिजर्व की पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी येलन
एजेंसीTue, 07 Jan 2014 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी संसद की ऊपरी सदन ने मंगलवार को फेडरल रिजर्व के नए अध्यक्ष के तौर पर जेनेट येलेन के नाम पर मंजूरी जता दी। येलेन विश्व के इस सबसे शक्तिशाली बैंक की पहली महिला प्रमुख होंगी।

येलेन को एक फरवरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जा सकती है और बराक ओबामा उन्हें देश की सबसे सम्मानित अर्थशास्त्री करार दिया है। वह फेडरल रिजर्व के मौजूदा अध्यक्ष बेन बर्नांके की जगह लेंगी। सीनेट ने 56-26 के मत से 67 वर्षीय येलेन को फेडरल रिजर्व की पहली महिला प्रमुख बनाने का फैसला किया।

ओबामा ने येलेन के नाम पर सहमति के तुरंत बाद कहा कि फेडरल रिजर्व की प्रमुख के तौर पर जेनेट येलेन के नाम पर द्विदलीय सहमति के साथ अमेरिकी जनता के पास उनके हितों की हिमायती होंगी जो यह समझती हैं कि आर्थिक और वित्तीय नीतिनिर्माण का अंतिम लक्ष्य है अमेरिकी कामगार और उनके परिवारों के जीवन, रोजगार और जीवन स्तर में सुधार करना।

ओबामा ने एक बयान में कहा कि देश के सबसे सम्मानित अर्थशास्त्री, पिछले एक दशक से अधिक समय से फेडरल रिजर्व की प्रमुख आवाज और पिछले तीन साल फेड की उपाध्यक्ष के तौर पर येलेन ने हमारी अर्थव्यवस्था को मंदी का उबारने में मदद की और नियमित वृद्धि के मार्ग पर बरकरार रखा।

सदन में डेमोक्रैटिक पार्टी की नेता नैन्सी पेलोसी ने कहा कि 100 साल पुराने केंद्रीय बैंक के नेतृत्व का जिम्मा येलेन को देने पर बनी सहमति देकर महत्वपूर्ण और अत्यावश्यक कदम उठाया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि हमारा देश उन्नत वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रेरक तत्व बना रहे।

पेलोसी ने कहा कि कैलीफोर्निया-बर्कले विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर के तौर पर वह जल्दी ही अर्थशास्त्र के क्षेत्र में वह सम्मानित रहनुमा बन गईं और बाद में उन्होंने फेडरल रिजर्व सिस्टम में करीब 10 साल तक काम किया।

अमेरिका के वित्त मंत्री जैकब ल्यू ने कहा कि अर्थशास्त्र के क्षेत्र और फेडरल रिजर्व में कई साल के अनुभव को देखते हुए येलेन काबिल व्यक्ति हैं जो इस पद की जिम्मेदारी को संभालेंगी।

उन्होंने कहा कि जेनेट न सिर्फ इस भूमिका के लिए बेहद योग्य हैं, बल्कि तीक्ष्ण बुद्धि और ठोस व स्वतंत्र फैसले के लिए उनका बेहद सम्मान किया जाता है। फेडरल रिजर्व की वह महत्वपूर्ण और अक्सर विवेकपूर्ण आवाज रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें