सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
'स्कूल में गोलीबारी बयां न कर सकने वाली त्रासदी'
न्यूयॉर्क, एजेंसी
First Published:15-12-12 10:50 AM
Last Updated:15-12-12 11:53 AM
अमेरिकी प्रांत कनेक्टीकट के गवर्नर डैनेल मैलॉय ने प्राथमिक स्कूल में हुई गोलीबारी को बयां न कर सकने वाली त्रासदी करार दिया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार 24 वर्षीय रयान लांजा ने न्यूटाउन के सैंडी हूक एलीमेंटरी स्कूल में गोलीबारी की। इस हमलावर का शव भी स्कूल के भीतर से बरामद किया गया।
इस स्कूल में 600 बच्चे पढ़ते हैं और गोलीबारी में कम से कम 18 बच्चों की मौत हुई है। हमले में छह वयस्क भी मारे गए। माना जा रहा है कि हमलावर ने 100 गोलियां चलाईं। मैलॉय ने कहा कि यह ऐसी त्रासदी है जिसे बयां नहीं किया जा सकता। आप इस तरह की घटना को लेकर कभी तैयार नहीं रह सकते। इसमें हमारे कई नागरिक, प्यारे बच्चों को जान गवांनी पड़ी है।
कनेक्टीकट के पुलिस लेफ्टिनेंट पॉल वैंस ने कहा कि जांच चल रही है और न्यूटाउन के निकट एक दूसरे स्थान पर एक और व्यक्ति का शव मिला है। उन्होंने मीडिया में आई इन खबरों के बारे में जानकारी देने से इंकार कर दिया कि लांजा के भाई का शव एक अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोलीबारी स्कूल की दो कक्षाओं में की गई।
01

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
