बड़ी खबर...दिल्ली-NCR में टूटने वाला है गर्मी का रिकॉर्ड जी हां...दुनिया का सबसे बड़ा ड्रोन निर्यातक है इस्राइल सावधान...जानलेवा हो सकता है केमिकल से पका आम छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल
सत्यम के पूर्व निदेशकों के खिलाफ दावे खारिज
न्यूयॉर्क, एजेंसी
First Published:03-01-13 02:15 PM
अमेरिका की एक अदालत ने सत्यम कंप्यूटर्स स्वतंत्र निदेशकों के खिलाफ किए गए दीवानी दावों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वे (निदेशक) खुद भी इस भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी में हुए एक अरब डॉलर के लेखा घोटाले के शिकार हैं।
घोटालों के प्रकाश में आने के बाद सत्यम अब पुराने प्रवर्तकों के हाथ से निकल चुकी है इसका अधिग्रहण महिंद्रा एण्ड महिंद्रा समूह की एक कंपनी ने कर लिया है। इस याचिका की सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने कहा कि सत्यम कंप्यूटर के पूर्व स्वतंत्र निदेशकों और लेख समिति के सदस्यों के खिलाफ आरोप अपर्याप्त हैं।
अदालत ने कहा कि याचिका में ज्यादातर आरोप से पता चलता है पूर्व निदेशक मंडल के कुछ सदस्य खुद ही इस घोटाले के शिकार रहे। भारत का यह सबसे बड़ा लेखा घोटाला जनवरी 2009 में सामने आया, जबकि सत्यम कंप्यूटर के संस्थापक और तत्कानी अध्यक्ष बी रामलिंग राजू ने स्वीकार किया कि उन्होंने कंपनी में एक अरब डॉलर से ज्यादा की धोखाधड़ी की और कई अन्य गड़बड़ियां कीं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
