मंगलवार, 22 मई, 2012 | 20:06 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
  Image Loading अन्य फोटो
भ्रष्टाचार के आरोपों में अब नंबर प्रफुल्ल पटेल का
टोरंटो, एजेंसी
First Published:03-02-12 11:41 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
यूपीए सरकार की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल पर 2.5 करोड़ रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है।

कनाडा के प्रतिष्ठित अखबार 'ग्लोब एंड द मेल' में छपी खबर के मुताबिक कनाडा में भारतीय मूल के कारोबारी नजीर कारीगर ने प्रफुल्ल पटेल पर 2.5 करोड़ घूस लेने का आरोप लगाया है।

कारीगर का कहना है कि एयर इंडिया से संबंधित ठेके हासिल करने के लिए प्रफुल्ल पटेल के करीबी लक्ष्मण ढोबले के माध्यम से पटेल को 2.5 करोड़ की रिश्वत दी थी। फिलहाल यह मामला कनाडा कोर्ट में चल रहा है।

एयर इंडिया ने सिक्योरिटी सिस्टम के लिए 500 करोड़ रुपये का टेंडर उठाया था। हालांकि बाद में यह ठेका रद्द कर दिया गया। नजीर कारीगर मुंबई के पूर्व कमिश्नर हसन गफूर के करीबी बताए जाते हैं।

यह मामला तब का है जब पटेल केंद्रीय उड्डयन मंत्री थे। कारीगर ने आरोप लगाया कि उन्होंने एयर इंडिया का कॉन्ट्रैक्ट ‌हासिल करने के लिए 2,50,000 डॉलर करीबी के जरिए पटेल को रिश्वत दी थी।

अखबार के मुताबिक कनाडा पुलिस एयर इंडिया में सिक्युरिटी सिस्टम लगवाने के लिए 5000 करोड़ के टेंडर में 2.5 करोड़ रुपये घूस दिए जाने की जांच कर रही है। इसमें 1.25 करोड़ रुपये पटेल को दिए जाने थे। हालांकि एयरलाइंस ने बाद में इस तरह के सिस्टम की योजना को टाल दिया था।

हालांकि प्रफुल्ल पटेल ने इन आरोपों से इनकार करते हुए इसे आधारहीन बताया है। पटेल ने इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक चिट्ठी लिखी है। पटेल ने कहा है कि वह पूरे मामले की जांच के लिए तैयार हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा कि मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप एयर इंडिया से सभी जरूरी दस्तावेज मंगवाकर उनकी जांच करवाएं। पटेल ने इस मामले में उनका नाम उछालने वाले कनाडाई 'द ग्लोब एंड द मेल' अखबार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.2°