फोटो गैलरी

Hindi Newsबाल विवाह रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र की कवायद

बाल विवाह रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र की कवायद

संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें बाल विवाह रोकने के लिए सरकारों से आहवान किया गया है।      दुनिया भर में करीब 1.5 करोड़ लड़कियां हर साल बालिका वधु बन...

बाल विवाह रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र की कवायद
एजेंसीSat, 22 Nov 2014 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार एक प्रस्ताव पेश किया है जिसमें बाल विवाह रोकने के लिए सरकारों से आहवान किया गया है।
    
दुनिया भर में करीब 1.5 करोड़ लड़कियां हर साल बालिका वधु बन जाती हैं और 70 करोड़ से ज्यादा महिलाओं की शादी 18 साल की उम्र से पहले हो जाती है।
    
गैर सरकारी संगठनों के गठबंधन गर्ल्स नॉट ब्राइडस का कहना है कि अगर कदम नहीं उठाया जाता है तो साल 2050 तक 1.2 अरब लड़कियों की समय से पहले शादी हो जाएगी। नाइजेरिया, बांग्लादेश और भारत में बाल विवाह की बेहद ऊंची दर हैं लेकिन बाल अधिकार समूह प्लान की जारा रेपोपोर्ट ने कहा कि विकसित देशों में प्रवासी समुदायों के बीच जबरन विवाह भी हो रहे हैं।
    
कनाडा और जाम्बिया की ओर से पेश प्रस्ताव में सभी देशों से लड़कियों के जबरन विवाह को रोकने के लिए कानून बनाने का तथा बाल विवाह को विकास एवं गरीबी से जोड़ने का अनुरोध किया है।
    
बहरहाल, महासभा की अधिकार कमेटी में ब्रिटेन ने लिंग भेद को लेकर लड़कियों की शिक्षा के समाधान के लिए करीब 20 देशों की ओर से, प्रस्ताव की नाकामी पर निराशा जतायी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें