पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
तुर्की भूकंप: अब तक 217 शव बरामद
इस्तांबुल, एजेंसी
First Published:24-10-11 10:20 AM
Last Updated:24-10-11 10:38 AM
तुर्की के दक्षिणूर्वी प्रांत में आए विनाशकारी भूकंप में अब तक कम से कम 217 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। ज्ञात हो कि तुर्की में रविवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था।
तुर्की के टीआरटी टेलीविजन के मुताबिक सोमवार तड़के प्रधानमंत्री रेसेप तैय्यप एडरेगन ने कहा कि भूकंप के बाद 217 शव बरामद किए गए हैं तथा 350 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
एडरेगन ने भूकंप प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद कहा कि वेन प्रांत के वेन सिटी से 93 शव बरामद किए गए हैं, जबकि इरिक्स शहर से 45 शव बरामद किए गए हैं।
एडरेगन ने कहा कि वेन प्रांत के कई गांव में सभी मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई सारे घर मलबे में तब्दील हो गए हैं। तुर्की के भूकंप वेधशाला के मुताबिक मृतकों की संख्या 1,000 तक पहुंच सकती है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने तुर्की के सबसे बड़े शहर इस्तांबुल की कांदिली वेधशाला एवं भूकंप शोध संस्थान के हवाले से बताया है कि मृतकों की संख्या 500 से 1000 तक पहुंच सकती है। इंस्ताबुल की कांदिली भूकंप विज्ञान केंद्र पहले भूकंप की तीव्रता को 6.6 बताया था, लेकिन बाद में उसने कहा कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.2 मापी गई।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले तुर्की में 17 अगस्त, 1999 को आए विनाशकारी भूकंप में लगभग 18,000 लोग मारे गए। उस समय भूकंप की तीव्रता 6.7 और 7.4 मापी गई थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
