फोटो गैलरी

Hindi Newsपेरू बस दुर्घटना के मृतकों की संख्या 19 हुई

पेरू बस दुर्घटना के मृतकों की संख्या 19 हुई

दक्षिणी पेरू के अयाकुचो क्षेत्र में सोमवार को हुई बस दुर्घटना के मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। दुर्घटना में 37 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। पुक्यि-लुकानस के...

पेरू बस दुर्घटना के मृतकों की संख्या 19 हुई
एजेंसीTue, 31 Mar 2015 12:20 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिणी पेरू के अयाकुचो क्षेत्र में सोमवार को हुई बस दुर्घटना के मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है। दुर्घटना में 37 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

पुक्यि-लुकानस के प्रांतीय अभियोजक कार्यालय के प्रतिनिधि डेनियल सोटेलो ने बताया कि दुर्घटना में मरने वाले 19 लोगों के शवों को पुक्वियो शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां रिश्तेदार उनकी पहचान कर रहे हैं।

कैनल एन टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पुक्वियो में स्वास्थ्य सेवा के निदेशक कार्लोस सराविया ने बताया कि 13 लोगों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई थी, जबकि छह लोगों की अस्पताल में मौत हो गई।

सराविया ने बताया, ''दुर्घटना बस के एक नाले में गिरने से हुई, लेकिन हम उसमें नहीं जा सकते, क्योंकि यह लगभग 5०० मीटर गहरा है और हमारे पास बचाव और खोज का सामान नहीं है।'' उन्होंने बताया, ''यह ऐसा इलाका है, जहां ऐसी दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।''

हाईवे गश्ती प्रमुख ओरफिल्स ब्रावो ने लैटिना टीवी को बताया कि बचाव टीम दुर्घटनास्थल पर भेजी जा चुकी है। उन्होंने बताया, ''खराब मौसम और बेकार इलाके के कारण घायलों की मदद करना मुश्किल है।''

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें