ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया झारखंड के पर्वतारोही ने एवरेस्ट फतह किया प्रधानमंत्री 22 मई को पेश करेंगे रिपोर्ट कार्ड
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
खिलाड़ी दोषी पाए गए, तो होगी कड़ी कार्रवाईः BCCI
कियानी ने भारत से रिश्तों पर नवाज को दी सलाह
बचाए गए चिकित्सक की हालत अच्छी: नियोक्ता
वॉशिंगटन, एजेंसी
First Published:12-12-12 11:20 AM
तालिबान के चंगुल से बचाए गए भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक दिलीप जोसेफ की हालत अच्छी है। उन्हें अफगानिस्तान में एक सैन्य कार्रवाई के बाद तालिबान के चंगुल से मुक्त कराया गया था। हालांकि उनकी घर वापसी तक ऐहतियात के तौर पर उनकी जांच जारी रखी जाएगी।
जोसेफ की नियोक्ता कंपनी मॉर्निंग स्टार डेवलपमेंट के कार्यकारी निदेशक लार्स पीटरसन ने कहा कि मैंने अब तक उनसे बात नहीं की है, लेकिन मैंने सुना है कि वह शारीरिक रूप से ठीक हैं। पीटरसन ने कहा कि हालांकि सूचना मिली है कि उनकी हालत अच्छी है और अभियान के दौरान वह किसी भी तरह से जख्मी भी नहीं हुए, लेकिन उनके कोलाराडो स्प्रिंग्स स्थित घर पहुंचने तक ऐहतियात के तौर पर उनकी जांच जारी रखी जाएगी। संभवत: कुछ दिनों के अंदर वह घर लौट जाएंगे।
जोसेफ अफगानिस्तान में स्थानीय चिकित्साकर्मियों को प्रशिक्षण देने के काम में शामिल थे। उन्हें पांच दिसंबर को दो अन्य सदस्यों के साथ अगवा कर लिया गया था। पीटरसन ने कहा कि पूर्वी काबुल प्रांत के हमारे ग्रामीण चिकित्सा क्लिनिकों से लौट रहे तीन कर्मचारियों को कुछ हथियारबंद व्यक्तियों ने अगवा कर लिया था। फिर उन्हें पाकिस्तानी सीमा से 50 मील की दूरी पर स्थित एक पर्वतीय क्षेत्र में ले जाया गया।
जोसेफ को अमेरिकी कमांडो और अफगान सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में बचा लिया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अमेरिकी नौसेना का एक सील कमांडो मारा गया तथा सात विद्रोही भी मारे गए थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
