शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल ICSE बोर्ड परीक्षा में 99% अंकों के साथ भुवन्या अव्वल मनमोहन सिंह जाएंगे वाशिंगटन की यात्रा पर
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने किया कश्मीर में संघर्ष का आहवान
वॉशिंगटन, एजेंसी
First Published:08-01-13 12:11 PM
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक शीर्ष नेता वली-उर-रहमान ने एक वीडियो में लड़ाकों को कश्मीर भेजने और भारत में शरीयत कानून लागू करने के लिए संषर्घ का आहवान किया है।
वली-उर-रहमान पर दिसंबर 2009 में अफगानिस्तान में सीआईए के सात अधिकारियों की हत्या में संलिप्तता का आरोप है। उसके खिलाफ अमेरिका ने 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया है।
समझा जाता है कि इस वीडियो में वली-उर-रहमान के साथ टीटीपी का प्रमुख हकीमुल्ला महसूद भी नजर आ रहा है और दोनों उग्रवादी नेताओं ने पहली बार अफगानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा से आगे कश्मीर, भारत और अमेरिका तक अपनी पकड़ मजबूत करने की महत्वाकांक्षा जाहिर की है।
वॉशिंगटन के विचार समूह मिडल ईस्ट मीडिया रिसर्च इन्स्टीट्यूट (एमईएमआरआई) के जिहाद एंड टेरॅरिजम थ्रेट मॉनिटर (जेटीटीएम) ने वीडियो का अनुवाद मुहैया कराया है। इस अनुवाद के मुताबिक, रहमान ने कहा शरीयत व्यवस्था के लिए हम पाकिस्तान में जिस तरह का व्यवहारिक संघर्ष कर रहे हैं वैसा ही हम कश्मीर में करते रहेंगे और इसी तरह हम भारत में भी शरीयत व्यवस्था लागू करेंगे। लोगों की समस्याओं का यही एक समाधान है।
करीब 45 मिनट 52 सेकंड का यह वीडियो पश्तू में है, उसके उप शीर्षक उर्दू में हैं और इसे टीटीपी की प्रसारण शाखा उमर मीडिया ने तैयार किया है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल