फोटो गैलरी

Hindi Newsसोयूज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना

सोयूज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना

रूस का एक अंतरिक्ष यान सोयूज तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हो गया है। इसमें सवार अंतरिक्ष यात्री रूस, अमेरिका और इटली से संबद्ध हैं।    ...

सोयूज अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना
एजेंसीMon, 24 Nov 2014 10:14 AM
ऐप पर पढ़ें

रूस का एक अंतरिक्ष यान सोयूज तीन अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना हो गया है। इसमें सवार अंतरिक्ष यात्री रूस, अमेरिका और इटली से संबद्ध हैं।
   
कजाखिस्तान के बैकानूर में रूस के अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ सोयूज यान स्थानीय समयानुसार आज सुबह 3 बजे छोड़ा गया। इसमें रूस के एंतोन शाक्पलेरोव, नासा के टेरी वटर्स और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की ओर से इटली की समैंथा क्रिस्टोफोरेटटी सवार हैं।
   
यह अंतरिक्ष यान छोड़े जाने के छह घंटे बाद अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचेगा जहां पहले से ही तीन अंतरिक्ष यात्री कार्यरत हैं।
   
इनमें शामिल रूस की इलाना सेरोवा और क्रिस्टोफोरेटटी का स्टेशन पर होना ऐतिहासिक होगा। स्टेशन के 16 साल के इतिहास में ऐसा दूसरी बार होगा जब एक साथ दो महिलाएं एक लंबे मिशन के लिए यहां होंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें