रविवार, 19 मई, 2013 | 04:53 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
ब्रिटेन के वरिष्ठ राजनयिक के साथ दुर्व्यवहार, लूटपाट
लंदन, एजेंसी
First Published:22-04-12 11:04 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मध्य लंदन में एक वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक के साथ दुर्व्यवहार किया गया और उनके साथ लूटपाट हुई। वह बर्मूडा के गर्वनर का पद संभालने वाले हैं।

पुलिस के अनुसार जार्ज फर्गुशन (56) के साथ शुक्रवार को हम्मेरस्मिथ के मारग्रेवाइन सीमेटरी एंड पार्क में टहलने के दौरान यह घटना हुयी। हमले में राजनयिक के चेहरे पर चोटें भी आयी हैं।

विदेश और राष्ट्रमंडल कार्यालय में काम करने वाले फर्गुशन को बर्मूडा में गर्वनर पद संभालना है। पुलिस ने सबूतों के लिए लोगों से मदद की अपील की है। पुलिस ने बताया कि राजनयिक खुद ही अस्पताल पहुंचे और उनको चोट आई है। उनकी बायीं आंख में गंभीर चोट लगी है, जिससे उनकी आंख की रोशनी भी जा सकती है। उनके पास कुछ धन था।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती छानबीन से ऐसा लगता है कि इस घटना के पीछे एकमात्र मकसद लूटपाट का ही था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°