श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत श्रीलंका सेमीफाइनल में, भारत से होगी भिडंत अयोध्या पहुंच सकते हैं मोदी, विवादित स्थल पर करेंगे पूजा उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में भारी तबाही, 37 मरे, 20 हजार यात्री फंसे उत्तराखंड में बारिश का कहर, 60 से ज्यादा की मौत सचिव पद से हटाए गए 15 लोगों में नटराजन भी मोबाइल फोन से रेल टिकट आरक्षण 1 जुलाई से मनमोहन बढ़े जदयू की तरफ, नीतीश को बताया धर्मनिरपेक्ष रायबरेली में एम्स के लिए केंद्र को सौंपी गई जमीन
पूरी तरह से स्वस्थ हैं पुतिन
मास्को, एजेंसी
First Published:21-12-12 11:06 AM
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने उन्हें स्वास्थ्य सम्बंधी गम्भीर परेशानी होने की अफवाहों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि उनके बारे में लगाई जा रही इन अटकलों से उनके राजनीतिक विरोधियों को फायदा हो रहा है।
पुतिन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मेरे उन राजनीतिक विरोधियों के लिए फायदेमंद है, जो सरकार की वैधता या उसके प्रभावी होने पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे स्वास्थ्य के विषय में उठाए गए सवालों पर मैं केवल इतना ही कहूंगा कि आप व्यर्थ में इंतजार कर रहे हैं।
नवंबर में अफवाह थी कि पुतिन को स्वास्थ्य सम्बंधी गम्भीर परेशानी है। अटकलें लगाई जा रही थीं कि उन्हें पीठ में दिक्कत है, जिसके लिए उन्हें सर्जरी कराने की जरूरत है। साथ उन्होंने कहा कि वह एक किताब लिखना चाहते हैं, लेकिन इन दिनों व्यस्तता के चलते इसके लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
पुतिन ने कहा कि मैं किताब लिखना चाहता हूं। मेरे पास इतना भी समय नहीं है कि मैं इसे बोलकर लिखवा सकूं। उन्होंने कहा कि उनके मित्रों ने उन्हें किताब लिखने की सलाह दी है। वैसे पुतिन ने यह खुलासा नहीं किया कि वह किस बारे में किताब लिखना चाहते हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
