सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
रूस ने दी चेतावनी, नष्ट कर देंगे मिसाइल रक्षा कवच
मास्को, एजेंसी
First Published:12-05-12 12:11 PM
रूसी रक्षा मंत्री अनातोली सर्दियूकोव ने कहा है कि यदि उनके देश को यूरोप के अमेरिकी मिसाइल रक्षा कवच से कोई खतरा महसूस हुआ तो वह उसे नष्ट कर देगा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सर्दियूकोव के हवाले से शुक्रवार को कहा, ''यह मिसाइल रक्षा कवच हमारी खास चिंताओं को बढ़ाता है, लिहाजा हम इसे नष्ट कर देंगे।''
सर्दियूकोव ने कहा कि रूसी सेना को इसके लिए किसी अतिरिक्त साधन की जरूरत नहीं है, क्योंकि मौजूदा इस्कंदर प्रक्षेपास्त्र ही अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र प्रणाली को काबू करने के लिए काफी हैं।
सर्दियूकोव ने कहा कि रूस अभी भी यूरोप में इस विवादित प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली पर अमेरिकी प्रस्तावों का इंतजार कर रहा है।
रूस लम्बे समय से अपनी सीमा के पास अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली की तैनाती का विरोध कर रहा है और अमेरिका तथा उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) से इस बात के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी गारंटी मांग रहा है कि प्रक्षेपास्त्र रक्षा प्रणाली रूस केंद्रित नहीं होगी।
इसके पहले कार्यवाहक उपप्रधानमंत्री दमित्री रोगोजिन ने शुक्रवार को कहा कि हाइपरसॉनिक हथियारों पर अमेरिकी अनुसंधान रूस के लिए खासतौर से एक खतरा पैदा करता है। अमेरिका ने यह अनुसंधान 2015 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
