छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
रिहा भारतीय मूल के डॉक्टर ने जताया आभार
वॉशिंगटन, एजेंसी
First Published:22-12-12 11:45 AM
एक जोखिम भरे अभियान के तहत अफगानिस्तान में तालिबान के चुंगल से छुड़ाए गए भारतीय-अमेरिकी डॉक्टर दिलीप जोसेफ ने, अपनी जान बचाने के लिए अमेरिका और अफगान बलों का आभार जताया।
कोलोराडो स्थित अपने घर लौटने के बाद जोसेफ ने एक बयान में कहा कि मैं अमेरिकी और अफगान बलों का आभार जताना चाहता हूं जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर मुझे बचाया।
उन्होंने कहा कि मैं उनकी तरीफ करना चाहता हूं और इस अभियान की सफलता के लिए उनके एक जवान के बलिदान के महत्व की सराहना करता हूं। इस सेवा, प्रतिबद्धता और साहस के लिए मेरी संवेदनाएं उस नायक के परिवार के साथ हैं। मेरे लिए, अपने परिवार के लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए वह एक विरासत के रूप में मौजूद रहेंगे।
जोसेफ ने कहा कि मैं पिछले कई साल से अफगानिस्तान जाता रहा हूं ताकि वहां के लोगों के लिए काम कर सकूं। अभी भी अफगानिस्तान के लिए मेरे दिल में बहुत सम्मान है और मैं वहां शांति और स्थिरता की कामना करता रहूंगा।
जोसेफ अफगानिस्तान में एक अमेरिकी गैर सरकारी संगठन के चिकित्सा केंद्र में स्थानीय डाक्टरों और दाइयों को शिक्षित करने और तैयार करने का काम कर रहे थे। तालिबान ने गत पांच दिसंबर को दो और सहयोगियों के साथ उनका अपहरण कर लिया था। उनके सहयोगियों को अपहरणकर्ताओं ने बातचीत के बाद तीन दिनों के भीतर रिहा कर दिया था।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
