हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
हैदराबाद ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
पाक ने मिसाइल हत्फ-5 का किया परीक्षण
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:28-11-12 03:33 PM
पाकिस्तान ने बुधवार को परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल हत्फ-5 का परीक्षण किया। इसकी मारक क्षमता 1,300 किलोमीटर है।
सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सेना के रणनीतिक बल कमान के मिसाइल समूह ने इस परीक्षण को अंजाम दिया है।
मध्यम दूरी की इस बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण से सेना की क्षमता में इजाफा होगा। इसे गौरी नाम से भी जाना जाता है। यह पारंपरिक हथियारों के साथ ही परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह 1,300 किलोमीटर दूरी तक मार कर सकती है।
सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस परीक्षण से पाकिस्तान की क्षमता और राष्ट्रीय सुरक्षा में इजाफा होगा। सेना ने यह नहीं बताया कि मिसाइल का परीक्षण कहां किया गया है। राष्ट्रीय कमान प्राधिकरण का यहां के परमाणु हथियारों पर नियंत्रण है।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ ने मिसाइल के सफल परीक्षण को लेकर सेना के रणनीति बल कमान को बधाई दी है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
