मंगलवार, 22 मई, 2012 | 20:02 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
  Image Loading अन्य फोटो
पाक सरकार और सेना नए टकराव की ओर
इस्लामाबाद, एजेंसी
First Published:04-02-12 06:20 PM
Last Updated:05-02-12 01:04 AM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मेमोगेट मामले पर खड़ा हुआ विवाद अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ था कि एक नया मामला सामने आया है जिससे पाकिस्तान की असैन्य सरकार और सेना के बीच नए सिरे से टकराव पैदा हो सकता है। यह मामला छावनी बोर्ड और सैन्य भूमि के नियंत्रण को लेकर है।

समाचार पत्र द न्यूज के मुताबिक सैन्य भूमि एवं छावनी विभाग के नए महानिदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर असैन्य सरकार और सेना आमने-सामने आने की स्थिति में हैं। विभाग के मौजूदा महानिदेशक मेजर जनरल अतहर हुसैन शाह 20 फरवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

सेना चाहती है कि इस पर फिर से उसके बीच का ही कोई व्यक्ति का काबिज हो। ऐसी स्थिति में सेना और सरकार के बीच टकराव की आशंका जताई जा रही है। पिछले दिनों मेमोगेट मामले को लेकर दोनों के बीच टकराव काफी बढ़ गया था।

अखबार की रिपोर्ट में कहा गया है कि रक्षा मंत्रालय ने सेना के एक अधिकारी मेजर जनरल ताहिर महमूद को विभाग का नया महानिदेशक बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय इस प्रस्ताव को स्वीकार करने का इच्छुक नहीं दिख रहा है।

इस पद पर पहले असैन्य अधिकारी की ही नियुक्ति की जाती थी, लेकिन 1999 में तख्तापलट के बाद परवेज मुशर्रफ ने इस पर सेना के अधिकारी को तैनात कर दिया।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के प्रवक्ता अकरम शहीदी ने कहा कि प्रधानमंत्री सचिवालय के पास किसी मेजर जनरल की नियुक्ति की सिफारिश आने को बारे में जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कभी असैन्य पद पर सेना के अधिकारी को तैनात करके नियमों का उल्लंघन नहीं करेंगे।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
twitter

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादल
सूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 14% %
अधिकतम
तापमान
42.2°
.
|
न्यूनतम
तापमान
27.2°