ब्रेकिंग
वडोदराः रेसकोर्स टावर में लगी आग, करीब 300 लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे
पाक जाने वाले नागरिकों को अमेरिका ने चेताया
वाशिंगटन, एजेंसी
First Published:03-02-12 01:11 PM
अमेरिका ने पाकिस्तान जाने वाले पर्यटकों के लिए चेतावनी जारी करते हुये कहा है कि नाटो के हमले में 24 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद से पाकिस्तान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है।
इससे पहले अमेरिका ने आठ अप्रैल 2011 को यात्रा चेतावनी जारी की थी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान में होने वाले विरोध प्रदर्शनों से बचने की सलाह देते हुए कहा है कि वे ऐसी जगह नहीं जाएं जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो रहे हों। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर को सीमा पर गोलाबारी के बाद वहां विरोध प्रदर्शन और रैलियां हो रहे हैं।
मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान में ड्रोन हमलों के बाद और ऊर्जा संकट के चलते व्यापक प्रदर्शन और बड़ी राजनैतिक रैलियां हो रही हैं। इसमें कहा गया है कि, वहां विरोध प्रदर्शन जारी रहने की उम्मीद है। पाकिस्तान में अमेरिकी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे इस प्रकार की बड़ी रैलियों और विरोध प्रदर्शनों से दूर रहें।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि अल-कायदा, तालिबान और स्वदेशी आतंकवादी तत्वों की उपस्थिति समूचे पाकिस्तान में अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरे का सबब है। यात्रा परामर्श में कहा गया है कि आतंकवादी लगातार नागरिकों, सरकारों और विदेशियों को निशाना बना रहे हैं।
मंत्रालय ने कहा कि वहां की खबरों में संकेत मिलते हैं कि आतंकवादी हमेशा अमेरिकी नागरिकों और पश्चिमी दुनिया के लोगों के एकत्रित होने वाले स्थानों जैसे दुकानों, होटल, क्लब, रेस्त्रां पूजाघर, स्कूल और अन्य स्थानों में हमला करने के अवसर खोजते रहते हैं। इसमें कहा गया है कि आतंकवादी स्वयं को सुरक्षा कर्मियों के वेष में छिपाये रहते हैं। इससे उन्हें लक्षित क्षेत्रों में पहुंचने में आसानी हो जाती है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल

