ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार आज ही मुंबई पुलिस के सामने पेश होंगे गुरुनाथ मयप्पन किडनैपिंग केस में फंसी सना खान, परेशान हुए सलमान श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त
सरकोजी के खिलाफ ओल्लां का निर्णायक जंग का ऐलान
पेरिस, एजेंसी
First Published:23-04-12 12:37 PM
फ्रांस के नए राष्ट्रपित के चुनाव के लिए रविवार को हुए पहले दौर के मतदान में सोशिलस्ट उम्मीदवार फ्रांसुआ ओल्लां ने मौजूदा राष्ट्रपित निकोलस सरकोजी को पीछे छोड़ते हुए छह मई को होने वाले दूसरे दौर के लिए निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है।
फ्रांसीसी गृह मंत्रालय ने देर रात मतगणना के आंकडे जारी करते हुए बताया कि ओल्लां को 28.61 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि सरकोजी 27.06 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। धुर राष्ट्रवादी नेशनल फ्रंट पार्टी की उम्मीदवार मेरिन ली पेन ने 18 प्रतिशत से अधिक मत हासिल करके सबको चौंका दिया है।
राष्ट्रपित चुनाव के इस दौर में कुल दस उम्मीदवार मैदान में थे। इस दौर में 80 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले चरण में किसी भी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक मत नहीं मिले, लिहाजा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ओल्लां और सरकोजी के बीच ही दूसरे और निर्णायक चरण में मुकाबला होगा। दूसरे दौर का मतदान छह मई को प्रस्तावित है।
दूसरे चरण के मतदान में सरकोजी ली पेन को मिले दक्षिणपंथी समर्थन को अपने पक्ष में मोड़ सकते हैं। वहीं ओल्लां समाजवादी रुझान वाले मतदाताओं के ध्रुवीकरण के जरिए अपनी स्थिति मजबूत कर सकते हैं। लेकिन इतना तो तय है कि ली पेन के समर्थक इस चुनाव के नतीजे को निर्णायक रूप से प्रभावित करेंगे।
फ्रांस के राष्ट्रपित चुनाव को विश्लेषक समाजवादी रूझान और पूंजीवादी तौर तरीकों के बीच लोकतांत्रिक संघर्ष के रूप में देख रहे हें। दरअसल सरकोजी की तड़क-भड़क शैली वाली जिंदगी आर्थिक मुश्किलों के गुजर रहे फ्रांस के आम मतदाताओं को नागवार गुजर रही है। इस बीच पहले दौर के मतदान के तत्काल बाद कराए गए विभिन्न सर्वेक्षणों में कहा गया है कि ओल्लां दूसरे दौर की निर्णायक जंग में सरकोजी को मात देने में सफल रहेंगे। सीएसए के मुताबिक ओल्लां को 53 से 56 फीसदी मत मिलने का अनुमान है, जबकि इफाप फिदूशियल ने उन्हें 54.5 फीसदी मत मिलने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि फ्रांसीसी संविधान में किसी भी उम्मीदवार के पहले दौर में 50 फीसदी से अधिक मत नहीं हासिल करने की स्थिति में पहले दो स्थानों पर रहने वाले उम्मीदवारों के बीच दूसरे दौर का मुकाबला होता है।

00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल