फोटो गैलरी

Hindi Newsपहली बार हटाए गए नोबेल शांति पुरस्कार समिति के अध्यक्ष

पहली बार हटाए गए नोबेल शांति पुरस्कार समिति के अध्यक्ष

नोबेल शांति पुरस्कार समिति के 114 वर्ष के इतिहास में उसके अध्यक्ष की पहली बार पदाअवनति कर दी गई है। यह स्थिति, समिति में अध्यक्ष का बहुमत समाप्त होने और उनके विरोधियों का बहुमत हो जाने के कारण पैदा...

पहली बार हटाए गए नोबेल शांति पुरस्कार समिति के अध्यक्ष
एजेंसीWed, 04 Mar 2015 06:23 PM
ऐप पर पढ़ें

नोबेल शांति पुरस्कार समिति के 114 वर्ष के इतिहास में उसके अध्यक्ष की पहली बार पदाअवनति कर दी गई है। यह स्थिति, समिति में अध्यक्ष का बहुमत समाप्त होने और उनके विरोधियों का बहुमत हो जाने के कारण पैदा हुई है।

नार्वे के भूतपूर्व प्रधानमंत्री थोरेबजोर्न जगलंद 2009 से पांच सदस्यीय नोबेल पुरस्कार समिति के अध्यक्ष थे। लेकिन अब वह समिति के केवल सदस्य रह जायेंगे। नार्वे की सत्तारूढ़ कंजरवेटिक पार्टी के भूतपूर्व विपक्षी नेता कसी कुलमान अब नोबेल समिति के नए अध्यक्ष होंगे। समिति में 2 के विरुद्ध उनका 3 मतों से बहुमत है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें