फोटो गैलरी

Hindi News20 लाख से अधिक मुसलमानों ने की हज यात्रा संपन्न

20 लाख से अधिक मुसलमानों ने की हज यात्रा संपन्न

करीब एक लाख 36 हजार भारतीयों समेत 20 लाख से अधिक मुस्लिमों ने मंगलवार को हज यात्रा संपन्न की। सउदी अरब के अधिकारियों ने इस साल हज को अब तक की सबसे सफल हज यात्रा करार दिया है। इस साल 20,85,238 लोग हज...

20 लाख से अधिक मुसलमानों ने की हज यात्रा संपन्न
एजेंसीTue, 07 Oct 2014 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

करीब एक लाख 36 हजार भारतीयों समेत 20 लाख से अधिक मुस्लिमों ने मंगलवार को हज यात्रा संपन्न की। सउदी अरब के अधिकारियों ने इस साल हज को अब तक की सबसे सफल हज यात्रा करार दिया है। इस साल 20,85,238 लोग हज पर गये जो कुल मिलाकर बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हुआ। इस साल हज में 1,36,020 भारतीयों ने शिरकत की।

अल्लाह-ओ-अकबर बोलते हुए हजयात्रियों ने तीन दिन तक शैतानों जमारत अल-सुघरा, जमारत अल-वुस्ता और जमारत अल-अकबा की प्रतीक तीन दीवारों पर सात-सात कंकड़ फेंके। उसके बाद अंतिम रस्म के लिए वे मक्का गये। ईद-उल-जुहा के मौके पर शैतान रूपी केवल एक दीवार पर कंकड़ फेंके जाते हैं।

कंकड़ फेंकने के बाद हजयात्री काबा की तरफ गये और हाथ उठाकर अल्ला की रहमत की दुआ की। भारतीय यात्री जेद्दा से लौटना शुरू करेंगे। जो लोग जेद्दा पहुंच गये हैं, वे मदीना जाएंगे। इसके बाद भारत लौटने की प्रक्रिया शुरू होगी। यात्रियों को लेकर पहली उड़ान नौ अक्टूबर को रवाना होगी जिसमें सवार होकर 235 यात्री कोलकाता पहुंचेंगे। भारत की आखिरी उड़ान 10 नवंबर को होगी और इसके साथ ही इस साल का भारतीय हज मिशन का समापन हो जाएगा। भारत के महावाणिज्य दूत बी एस मुबारक ने भारतीय हज मिशन के बंदोबस्त और प्रयासों पर संतोष जताया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें