फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलित्जर से सम्मानित कवि मार्क स्ट्रैंड का निधन

पुलित्जर से सम्मानित कवि मार्क स्ट्रैंड का निधन

पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित अमेरिका के कवि मार्क स्ट्रैंड का यहां 80 साल की उम्र में निधन हो गया। स्ट्रैंड ने कल सुबह अपनी बेटी के न्यूयॉर्क स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी रचनाओं का 30 से भी...

पुलित्जर से सम्मानित कवि मार्क स्ट्रैंड का निधन
एजेंसीSun, 30 Nov 2014 11:14 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलित्जर पुरस्कार से सम्मानित अमेरिका के कवि मार्क स्ट्रैंड का यहां 80 साल की उम्र में निधन हो गया। स्ट्रैंड ने कल सुबह अपनी बेटी के न्यूयॉर्क स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। उनकी रचनाओं का 30 से भी ज्यादा भाषाओं में अनुवाद हो चुका है।

उनकी पुत्री जेसिका स्ट्रैंड ने बताया कि उनके सारे शरीर में लिपोसारकोमा (एक प्रकार का ट्यूमर) फैल गया था और उन्हें कुछ दिन पहले ही गहन देखभाल के लिए अस्पताल ले जाया गया था। स्ट्रैंड को 1999 में उनकी पुस्तक ब्लिजार्ड ऑफ वन के लिए पुलित्जर पुरस्कार से नवाजा गया था।

इसके अतिरिक्त अमेरिकन एकेड़मी ऑफ आर्टस एंड लैटर्स की ओर से उन्हें स्वर्ण पदक दिया गया था। उनकी कलेक्टेड पोयम्स के लिए उन्हें नेशनल बुक अवार्ड का नामांकन भी मिला था। स्ट्रैंड ने बच्चों के लिए भी किताबें लिखी थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें