खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
मंडेला की सेहत में सुधार: जुमा
जोहांसबर्ग, एजेंसी
First Published:26-12-12 07:11 PM
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने कहा है कि देश के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। हालांकि मंडेला अब भी प्रीटोरिया अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुमा ने मंगलवार को अस्पताल जाकर मंडेला को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं और वहां से लौटने के बाद यह जानकारी दी। जुमा ने कहा कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, और जैसे ही मैंने उनके वॉर्ड में प्रवेश किया, उन्होंने मेरा घर का नाम लेकर बुलाया।
राष्ट्रपति के अनुसार चिकित्सक, मंडेला के स्वास्थ्य में हो रहे सुधार से संतुष्ट हैं। हालांकि चिकित्सकों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि उन्हें अस्पताल से छुट्टी कब तक मिलेगी।
मंडेला को गत आठ दिसम्बर को फेफड़ों में संक्रमण और पित्ताशय में पथरी से पीड़ित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गौरतलब है कि मंडेला को रंगभेद के चलते अपने जीवन के 27 वर्ष जेल में गुजारने पड़े थे। वर्ष 1994 में वह देश के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बने थे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
